E Shram Card Benefits

E-Shram कार्ड के फायदे

नमस्कार दोस्तों, यह जानकारी E-Shram Card के बारे में होगी।ई-श्रम केंद्र सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक पोर्टल है, इस पोर्टल के जरिए देश भर के विभिन्न असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिक रजिस्ट्रेशन करके विभिन्न योजनाओं और वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकते हैं। E-Shram Card Scheme की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू की थी। आज हम इस लेख के जरिए E-Shram Card Benefit के बारे में विस्तार से बताएंगे। ताकि नए आवेदक तथा पुराने आवेदकों को E-shram Card Benefits से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके, जैसे :-ई-श्रम कार्ड पर आपको क्या – क्या लाभ मिलेंगे ? सरकार का ई – श्रम कार्ड बनाने का क्या उदेश्य है | और क्या ई-श्रम कार्ड पर श्रमिकों को पैसे मिलेंगे ?

 इस लेख में इस तरह के सभी टॉपिक पर बात करेंगे | अगर आप एक मजदूर हो तो आपके लिये यह एक जरुरी जानकारी होगी तो सबसे पहले जान लेते है की ई – श्रम कार्ड क्या है | हमारे देश में बहुत बड़ी संख्या में असंगठित मजदूर है जिनकी संख्या लगभग 45 से 50 करोड़ तक है, असंगठित मजदूर से मतलब है ऐसे मजदूर जो किसी विभाग या संगठन में पंजीकृत नहीं है जैसे ठेला लगाने वाला, सब्जी बेचने वाला, दर्जी का काम करने वाला, बढ़ई का काम करने वाला, ड्राइवर का काम करने वाला, चिनाई मजदूर का काम करने वाला, खेती-बाड़ी में मजदूर का काम करने वाला आदी | ऐसे बहुत से मजदूर है जो पंजीकृत नहीं है लेकिन कोई ना कोई व्यवसाय करके अपना गुजारा करते हैं |  

E-Shram Card Dummy Image –

 सरकार ने ई – श्रम कार्ड के माध्यम से ऐसे सभी असंगठित मजदूरों को एक पहचान दी है उन सभी मजदूरों का कार्ड बनवाया गया जिसको ई – श्रम कार्ड कहते हैं | E-SHRAM CARD पर 12 अंकों का एक U.A.N (Universal Account Number) नंबर होता है | जो कि श्रमिक का पहचान नंबर है | इस कार्ड पर श्रमिक से जुड़ी सारी जानकारी जैसे नाम, जेंडर, पिता का नाम, जन्म तिथि, पूरा पता, फोटो, मोबाइल नंबर और व्यवसाय की जानकारी होती है |

 अब बात करते हैं कि श्रमिकों के मन में ई – श्रम कार्ड पर मिलने वाली आर्थिक सहायता से सबन्धित कई प्रकार के सवाल होते है | जैसे :-

  1. क्या ई – श्रम कार्ड पर पैसे मिलते हैं ?
  2. ई – श्रम कार्ड वालों को पहली किस्त कब मिलेगी ?
  3. क्या सभी ई – श्रम कार्ड वालों को पैसे मिलेंगे ?
  4. जिन ई-श्रम कार्ड वालों को ₹1000 – 1000 मिलते हैं उनकी लिस्ट कैसे चेक करें ?  
  5. ई – श्रम कार्ड के पैसे किस तारीख को भेजे जाते हैं ?

इस तरह की कई सवाल आपके मन में होंगे | और कुच्छ लोग सोचते हैं कि ई – श्रम कार्ड तो बन गया है लेकिन पैसे नहीं आ रहे हैं | तो ई – श्रम कार्ड पर कितना लाभ मिलता है | One by One करके इसके बारें में डिटेल में जान लेते है |

  1.  ई – श्रम कार्ड पर श्रमिक का 2 लाख रु का बिमा होता है – जिन श्रमिकों का ई – श्रम कार्ड बना है उनका 2 लाख रु का बीमा हो जायेगा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना PMSBY योजना के तहत श्रमिक का बीमा किया जायेगा | अगर श्रमिक की Accidental Death हो जाये या Parmanent Hendicape हो जाये तो श्रमिक को इस योजना में 2 लाख रुपये का बिमा कवर दिया जायेगा |
  2. अगर कोई प्राकृतिक आपदा आ जाये, कोई महामारी, बाढ़ वगैरा आ जाये तो सरकार के पास असंगठित मजदूरों का पूरा डाटा होगा | और सरकार को यह पता होगा की देश में कितने ऐसे मजदूर है जिनका व्यवसाय बंद हो चूका है | तो ऐसी स्थिति में सरकार सीधा मजदूर के बैंक खाते में पैसे भेज सकती है | UP सरकार ने चुनाव से पहले ई – श्रमिक धारकों के खाते में सीधा 500 – 500 रु भेजे थे | 
  3. ई – श्रम कार्ड पहचान आईडी होगी – ई – श्रम कार्ड श्रमिकों के लिये एक पहचान होगी | जैसे मैंने बताया था की ई – श्रम कार्ड असंगठित मजदूरों के लिये है | तो ऐसे मजदूरों को ई – श्रम कार्ड से पहचान मिलेगी और श्रमिकों के पास उनके व्यवसाय से सबन्धित एक वैलिड आईडी होगी | जिसके आधार पर वे किसी भी फैक्ट्री / कम्पनी वगैरा में आसानी से जॉब प्राप्त कर सकेंगे |
  4. सरकारी योजनाओं का लाभ – सरकार श्रमिकों के लिये कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाती है जिनके द्वारा श्रमिकों को आर्थिक लाभ दिया जाता है और उनको  टूल वगैरा दिये जाते हैं | ई – श्रम कार्ड के माध्यम से सरकार के पास सभी श्रमिकों का सही डाटा आ जायेगा जिसकी सहायता से सरकार से श्रमिकों को लाभ मिलेगा और सरकार को असंगठित मजदूरों के लिये योजना बनाने में आसानी होगी |

 अब बात करते हैं कि ई – श्रम कार्ड पर कितने रुपए मिलते हैं और कैसे मिलते हैं, आपको पता होगा की यू.पी. सरकार ने चुनाव से पहले ई – श्रम कार्ड धारकों को 500 – 500 रु दो महीने दिये थे | जिस कारण से सभी ई – श्रम कार्ड धारकों ने यह सोचा कि अब ई-श्रम कार्ड पर हर महीने पैसे मिलेंगे लेकिन ऐसा नहीं है | ई–श्रम कार्ड पर पैसे देने की ना तो भारत सरकार ने कोई घोषणा की है और ना ही Web Site (https://eshram.gov.in/) पर इसके बारे में कोई जानकारी दी है | ई – श्रम कार्ड असंगठित मजदूरों को संगठित करने के लिये  उनकी पहचान आईडी बनाई है | इसके आधार पर अगर कोई प्राकृतिक आपदा आ जाये तो सरकार डायरेक्ट पैसे श्रमिक के खाते में भेज सकती है | अगर आप श्रमिक हो और आपकी आयु 16 से लेकर 59 वर्ष है तो आप ई – श्रम कार्ड बनवा लीजिये | ई – श्रम कार्ड बनाना बहुत ही आसान है ई – श्रम कार्ड आप खुद ही बना सकते हो और CSC से भी बनवा सकते हो | E Shram Card बनवाने के लिये आपके पास आपका आधार नंबर, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और बैंक खाता होना चाहिये |

E-SHRAM CARD ONLINE APPLY PROCESS

 E SHRAM CARD ऑनलाइन अप्लाई करने के लिये आपको Site विजिट करना है |  https://eshram.gov.in/ यह सरकार की ऑफिसियल वेब साइट है, आपको सरकारी वेबसाइट से ही आवेदन करना चाहिये।

E-Shram कार्ड का होम पेज इस प्रकार से दिखेगा।

WebSite विजिट करने के बाद आपके सामने इस तरह का पेज खुलेगा | इसमें यहां पर आपको Right Side में ऊपर दिखाई दे रहा है | Register on E Shram Card यहां पर आपको Click कर देना है |

इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा यहां पर आपको अपने आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना है |

यहाँ पर मोबाइल नंबर और आधार नंबर से आगे का प्रोसेस कम्पलीट करना है।

इस प्रोसेस से आप अपना E Shram Card खुद ही अप्लाई कर सकते हो | अगर आप इस बारे में Complete जानकारी चाहते हो तो आप यह वीडियो वॉच करें। इसमें पूरी जानकारी दी गयी है।

ई-श्रम कार्ड भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। अगर आप किसी भी प्रकार की मजदूरी करते हो और किसी सरकारी या अर्ध सरकारी विभाग या कम्पनी, सोसाइटी आदि में पंजीकृत नहीं हो तो आपको ई-श्रम कार्ड जरूर बनवा लेना चाहिये।  हो सकता है की ई-श्रम कार्ड के माध्यम से सरकार भविष्य में कोई नयी योजना की शुरुआत कर दें और गैर पंजीकृत मजदूर भाइयों को सीधा लाभ मिल सके।  वैसे भी ई-श्रम कार्ड के कई लाभ है, और भविष्य में और लाभ मिलने की उम्मीद है।  ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपकी कोई फ़ीस नहीं लगती यह बिलकुल फ्री है। अगर इस लेख से सबंधित आपको कोई और जानकारी चाहिए तो हमें comment जरूर करें।  तो यह थी जानकारी ई-श्रम कार्ड के बारे में जो की आपको पसंद आई होगी। सरकारी योजनाओं की अधिक जानकारी के लिए आप हमारा YOU TUBE चैनल Digital Pathshala जरूर देखें।  लिंक निचे दिया गया है :- ….. 

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.