How to Online Apply Red Cross certificate

रेडक्रॉस सर्टिफिकेट कैसे बनाएं ऑनलाइन
रेडक्रॉस सर्टिफिकेट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसका उपयोग कई प्रकार के जरूरी कार्यो के लिए किया जाता है | अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हो तो आपके पास रेडक्रॉस सर्टिफिकेट होना चाहिये | रेडक्रॉस सर्टिफिकेट आप घर से ही ऑनलाइन आवेदन करके 2 – 3 घन्टे में बना सकते हो, इस लेख में हम घर बैठे ही रेडक्रॉस सर्टिफिकेट बनाने का पूरा प्रोसेस समझेंगे और इसका उपयोग कैसे किया जाता है इस प्रकार की पूरी जानकारी समझेंगे |
रेडक्रॉस सर्टिफिकेट ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से बनाया जा सकता है हम जानेंगे रेडक्रॉस सर्टिफिकेट ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे बनता है |
सबसे पहले हम जान लेते है की रेडक्रॉस सर्टिफिकेट बनाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट क्या क्या लगेंगे –
- आयु प्रमाण पत्र – स्कूल सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, जन्म- प्रमाण पत्र आदि |
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र – आधार कार्ड, निवास प्रमाण, राशन कार्ड, वोटर कार्ड आदि |
- एक पासपोर्ट साइज़ फोटो |
- मोबाइल नंबर |
- ब्लड ग्रुप रिपोर्ट |
रेडक्रॉस सर्टिफिकेट बनाने के लिए उपरोक्त डॉक्यूमेंट अनिवार्य है |
रेडक्रॉस सर्टिफिकेट बनाने पर कितनी fees लगती है ?
( नोट: अलग- अलग राज्य में fees अलग – अलग हो सकती है)
रेडक्रॉस सर्टिफिकेट ऑफलाइन और ऑनलाइन बनाने के लिए हरियाणा राज्य में 300 रूपये की सरकारी Fees लगती है |
रेडक्रॉस सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे बनायें (ऑनलाइन प्रोसेस)
यहाँ हम रेडक्रॉस सर्टिफिकेट हरियाणा राज्य में ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जाता है इस प्रोसेस को समझेंगे, अगर आप किसी अन्य राज्य से है तो अपने राज्य की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन कर सकते हो लगभग सामान प्रोसेस होता है |
Step- 01
रेडक्रॉस सर्टिफिकेट ऑनलाइन करने के लिए इसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://haryanaredcross.in पर जाएँ |
इसके बाद आपको Basic Road Safety & First-Aid Training(For Driving License) पर क्लिक कर दें देना है जैसा की चित्र 01 में दिखाया गया है |

Step- 02
इसके बाद आपको Register Online पर क्लिक कर देना है जैसे की चित्र 02 में दिखाया गया है |

Step- 03
इसके बाद आपको आपकी Personal Details- Contact Details – Upload Photo – Security Code से जुडी सारी जानकारी सही भर कर आपको Submit पर क्लिक करें दे |
Step- 04
Submit पर क्लिक करने के बाद आपका Application Number Generate हो जायेगा और इसके बाद आपको पेमेंट करनी होगी जो की 300 रूपये होती है और यह पेमेंट आपको ऑनलाइन ही भुगतान करनी होती है |
आप Training Program को चुनाव कर लें और फिर आपको अपना District Name का चुनाव कर लेना है और फिर आपको Training Date का चुनाव कर लेना है उसके बाद आपको Mode of Training का चुनाव कर लेना है इसमें आपको Online और Offline Mode मिलते अगर आप ऑनलाइन रेडक्रॉस सर्टिफिकेट बनाना चाहते हो आप ऑनलाइन मोड का चुनाव कर ले और अगर ऑफलाइन बनाना चाहते तो ऑफलाइन मोड चुन ले |
उसके बाद आपको कैप्चा भरकर Pay Fee पर क्लिक कर दें |
Step- 05
इसके बाद आपको पेमेंट का भुगतान करना होगा | इसमें आपको ऑनलाइन मोड में भुगतान करना होगा | आप Gpay, Paytm, Phone Pay, ATM Card, Credit Card etc से भुगतान कर सकते हो |
जिस तरीके से आप भुगतान करना चाहो उस तरीके से भुगतान कर दें |
Step- 06
Fees भुगतान करने के बाद आपके सामने Receipt आ जाएगी जिसमें आपको आपकी Application Number मिल जायेगा | यह Application Number आपकी लॉग इन आईडी होगी और आपकी Date Of Birth आपका Password होता है |
इसके बाद आपको आपकी आईडी उसी वेबसाइट पर जा कर आपको Applicant Login पर क्लिक कर लेना है जैसा की चित्र 03 में दिखाया गया है |

इसके बाद आपको अपनी लॉग इन आईडी और Date Of Birth भर कर लॉग इन कर लेनी है | जैसा की चित्र 04 में दिखाया गया है |

Step- 07
इसके बाद आपको Online Training पर क्लिक करना है और आपको 2 घन्टे के आसपास ऑनलाइन क्लास मिलेगी जिसे पूरा देखना है ऑनलाइन क्लास पूरी होने के बाद आपको ऑनलाइन टेस्ट देना है जिसमें आपको 15 प्रश्न मिलते है जिनमे से आपको कम से कम 7 प्रश्न सही करने होते है| सही प्रश्न होने के बाद आपका रेड क्रॉस सर्टिफिकेट बन जाता है |
और आप आसानी से अपना रेड क्रॉस सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हो |
Red Cross Certificate online आवेदन कैसे करें इसके लिए नीचे दिया गया विडियो देखें
रेडक्रॉस सर्टिफिकेट Offline Process प्रोसेस –
रेडक्रॉस सर्टिफिकेट अगर आप ऑफलाइन बनवाना चाहते हो तो आपको अपने जिला के रेड क्रॉस सोसाइटी में जाना होगा और आप अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट साथ ले जाये | वहां आपके रेडक्रॉस की फ़ीस काटी जाएगी और फिर आपको 2 घन्टे की ऑफलाइन क्लास लगेगी |
क्लास पूरी होने के कुछ देर बाद आपको मनुअली रेडक्रॉस सर्टिफिकेट की कॉपी दे दी जाएगी |
रेड क्रॉस सर्टिफिकेट क्यों बनाया जाता है
रेडक्रॉस सर्टिफिकेट ट्रेनिंग में रोड सेफ्टी के बारे में सिखाया जाता है और सड़क वाहन दुर्घटना के समय पीड़ित को प्राथमिक चिकत्सा कैसे दी जाये इस बारे में अच्छी तरह से सिखाया जाता है जिसकी मदद से व्यक्ति वाहन दुर्घटना के समय अच्छी तरह से प्राथमिक चिकत्सा कर सकता है | जब हम ड्राइविंग लाइसेंस बनाते है तो हमें रेडक्रॉस सर्टिफिकेट भी बनाना जरूरी है | रेडक्रॉस सर्टिफिकेट ट्रेनिंग देने का और रेडक्रॉस सर्टिफिकेट बनाने का सरकार का यही उद्देश्य है की जब तक हॉस्पिटल से कोई सुविधा आती है तब तक दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को किस तरह से सभाल सके |
ज्यदातर पूछे जाने वाले प्रश्न :-
Q. रेड क्रॉस सर्टिफिकेट क्या होता है?
A. यह सर्टिफिकेट प्रथिमिक चिकत्सा से जुड़ा हुआ एक बहुत ही महतवपूर्ण दस्तावेज है इसमें व्यक्ति को दुर्घटना से जुडी प्राथमिक चिकत्सा का प्रशिक्षण दिया जाता है |
Q. रेड क्रॉस का कार्य क्या है?
A. रेड क्रॉस इन्सान की युद्ध, आपदा और अन्य आपातकालीन स्थितियों में मदद करता है इस संगठन का उद्देश्य मानव जाति का सहयोग करना है इस संगठन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं जैसे कि बाढ़, भूकंप और तूफान जैसे संकट में लोगों की मदद करना है | वहीं अन्य सुविधा जैसे रक्तदान , टीकाकरण आदि में भी लोगो की मदद की जाती है |
Q. रेड क्रॉस का मतलब क्या होता है?
A. रेड क्रॉस का मलतब है की इसमें व्यक्ति को प्राथमिक चिकत्सा का प्रशिक्षण दिया जाता है |
Q. ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय रेड क्रॉस सर्टिफिकेट की जरूरत क्यों पड़ती है ?
A. ताकि व्यक्ति प्राथमिक चिकत्सा का प्रशिक्षण ले और वह आपातकालीन स्थिति में दुर्घटना पीड़ितों की मदद कर सके और सुरक्षित यातायात को अपना कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी कर सके |
इस प्रकार की और अधिक विडियो फोरमेट में जानकारी देखने के लिए आप हमारे Youtube Chenel Digital Pathshala जरूरी विजिट करें
नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें …..