|

SBI Mobile Banking-YONO SBI Complete Registration Process in 2024.

How To Registration Yono SBI App .
How To Registration Yono SBI App.

अगर आप SBI Mobile Banking के लिए बेस्ट एप्लीकेशन तालाश कर रहे हो तो इस लेख में हम YONO SBI मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन के बारे में विस्तृत जानकारी चर्चा करेंगे |

 इस लेख में YONO SBI APP के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएँगे जैसे :-

  • YONO SBI APP रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
  • YONO SBI APP का प्रयोग कैसे करें ?

इस लेख में दी गयी जानकारी पूरी तरह से रीसर्च करके दी गयी है | हमने कुछ  जानकारी बैंक की मदद से प्राप्त की और इसके आलावा SBI हेल्प लाइन, इन्टरनेट, और YONO APP का प्रयोग करके जानकारी प्राप्त की है | अगर आप YONO SBI APP की पूरी  जानकारी चाहते हो तो आपके लिए यह बिलकुल सही लेख है | 

आपको Play Store पर Yono SBI और Yono Lite एप्लीकेशन मिलेगी | दोनों प्रकार की एप्लीकेशन में मोबाइल बैंकिंग सर्विस प्राप्त कर सकते हो | Yono Lite की अपेक्षा Yono SBI App में अधिक फीचर्स होते है | यहाँ हम Yono SBI एप्लीकेशन का रजिस्ट्रेशन कैसे करें और प्रयोग कैसे करें इस जानकारी को डिटेल में समझेंगे |

Yono SBI रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

Step 1 :    Google Play स्टोर से Yono SBI लिख कर सर्च करें ? Yono SBI App इनस्टॉल करने के लिए आपका फ़ोन सपोर्ट एंड्राइड 9.0 या इस से ऊपर  होना चाहिये |

Step 2 :    app इनस्टॉल होने के बाद रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर देना है

Step 3 :    इसके बाद सिम (Select) चुनाव करना है | जो नंबर आपके बैंक खाते में रजिस्टर है वह Select करें |

Step 4 :    इसके बाद खाता नंबर और जन्म तिथि भरना है |

Step 5 :    इसके बाद  consent को Yes, I agree पर क्लिक करना है |

Step 6 :    इसके बाद Registered for yono with my ATM Card सेलेक्ट  करना है |

Step 7 :    इसके बाद एक बार फिर  से  खता संख्या और जन्म तिथि भर कर Next पर क्लिक करना है और फिर ATM कार्ड के लास्ट के 6 अंक दर्ज करना  है |

Step 8 :    इसके बाद Select Transaction Rights को सेलेक्ट  करना है  यहाँ पर आपको 3 ऑप्शन मिलेंगे-

  • View
  • Limited
  • Full
How to registered Yono SBI

अगर view का  चुनाव करोगे  तो केवल आप खाते की जानकारी को view / देख सकते हो, और Limited का चुनाव करोगे तो आपको Transaction और अकाउंट पर लिमिट रहेगी | अगर Full को सेलेक्ट करते हो तो आप अपने खाते का पूरी तरह से प्रबंधन कर सकते हो |  यहाँ पर आपको Full पर टिक कर देना है और Next कर देना है |

Step 9 :    इसके बाद ATM Pin (गोपनीय अंक) भरना है और next करना है

Step 10 : इसके बाद User Name और Password बनाना है और Conform पर क्लिक कर देना है |

Step 11 :  इसके  बाद Set MPin पर क्लिक करना है, Consent को Agree करना है और MPin बनाना (Genrete) है |

MPin बनाने के बाद  आपको Congretulation का massage आएगा, और आपके मोबाइल पर भी Congretulation Successfull registration Yono SBI app इस प्रकार का massage आएगा |

इस प्रकार से आप अपने एंड्राइड फोन में Yono SBI App  को Successfull Registratraton कर सकते हो |

Yono SBI रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को समझने के लिए नीचे दिया गया विडियो देखें…

Hoe to registration YONO SBI App .

Yono SBI App  का प्रयोग कैसे करें ?

Yono एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन करने के बाद open करने पर आपको होम पेज पर सभी ऑप्शन दिखाई देंगे जैसे नीचे चित्र में दिखाया गया है ….

Account : पर क्लिक करके आप अपने भारतीय स्टेट बैंक के खाते के बारे में जानकारी चेक कर सकते हो | आपके खाते का बैलेंस, अकाउंट स्टेटमेंट आदि जानकारी चेक कर सकते हो |

Deposits : पर क्लिक करके FD Account / RD Account बना सकते हो, FD ओपन / क्लोज कर सकते हो |

Loan :  पर क्लिक करके होम लोन, कार लोन, गोल्ड लोन आदि लोन के लिए आवेदन कर सकते हो |

Investment : investment पर क्लिक करके पैसे निवेश कर सकते हो |

Insurance : यहां से Insurance के लिए अप्लाई कर सकते हो |

Cards :  यहां से आप डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड आदि के लिए आवेदन कर सकते हो | अगर आप अपना डेबिट कार्ड (ATM) ब्लॉक करवाना चाहते हो तो यहां से ब्लॉक कर सकते हो |

Yono Pay : Yono pay की मदद से बैलेंस ट्रान्सफर कर सकते हो , 50 हजार तक का बैलेंस QUICK ट्रान्सफर कर सकते हो | यहां से Beneficiary को add कर सकते हो |

Yono Cash : Yono Cash की मदद से आप ATM मशीन से बिना ATM कार्ड के पैसे withdrawal कर सकते हो | अगर आपके पास ATM कार्ड नहीं है और आपको Cash की आवश्यकता है तो आप Yono Cash फीचर्स से पैसे Withdrawal कर सकते हो |

            इसके अलावा yono sbi app की मदद से Cheque book के लिए अप्लाई कर सकते हो, अगर कोई Cheque रद्द करना है तो यहां से Immidate चेक रद्द कर सकते हो | yono app से  शोपिंग कर सकते हो, रेल की टिकेट बना सकते हो और भी कई प्रकार के काम आप Yono app से घर बैठे ही कर सकते हो |

From my side :

            मैं उम्मीद करता हू की आपको इस लेख से Yono SBI app के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी | मैंने पूरी जानकारी टोपिक वाईज आपके साथ चर्चा की है | अगर आपको कुछ पूछना है तो आप हमें comment में लिखें | हम आपके comment का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे |

           इस प्रकार की और अधिक जानकारी विडियो फोर्मेंट में देखने के लिए आप हमारा You Tube चैनल “Digital Pathshala” देख सकते है | लेख पढने के लिए धन्यवाद ||

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.