|

All About Lakhpati Didi Yojana 2024

Lakhpati Didi Yojana 2024
All About Lakhpati Didi Yojana

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 में लखपति दीदी योजना शुरू की गई थी | इस योजना का उद्देश्य समाज में महिलाओं को पहचान देना और उन्हें अपने व्यवसाय के लिए प्रोत्साहन करना है | इस योजना के तहत महिलाओं को उनके व्यवसाय से सबंधित ट्रेनिंग दी जाती है और अपना बिज़नेस शुरू करने के लिए उचित दर पर लोन दिया जाता है | इस लेख में आपको लखपति दीदी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी | अगर आप लखपति दीदी योजना के बारे में जानकारी चाहते हो तो आप बिलकुल सही जगह हो |

इस लेख में दी गयी जानकारी हमने उन महिलाओं से पूछताछ करके जुटाई है ,जो महिलाये स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य बनी हुई है | इसके अलावा इन्टरनेट की मदद से और लखपति दीदी की अधिकारिक वेब साईट https://lakhpatididi.gov.in/ से भी जानकारी प्राप्त की है | यहां दी गयी जानकारी विश्वसनीय है , जो की आपके लिए बहुत सहायक होगी |

लखपति दीदी योजना के बारे में जानेंगे

  • लखपति दीदी योजना क्या है और इसका उद्देश्य क्या है ?
  • लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता क्या है ?
  • लखपति दीदी योजना कितना लाभ मिलता है ?
  • लखपति दीदी योजना में लाभ लेने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट ?
  • लखपति दीदी योजना में आवेदन कैसे करें ?

लखपति दीदी योजना क्या है और इसका उद्देश्य क्या है ?

इस योजना में महिलाओ को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाता है | स्वयं सहायता ग्रुप यह एक प्रकार से उद्यमी महिलाओं का ग्रुप होता है , जिसमें 5 से 10 या इस से अधिक महिलाएं होती है | सभी महिलाये मिलकर अपना व्यवसाय करती है |

लखपति दीदी योजना के निम्न उदेश्य है  

  • महिलाओं को पहचान दिलाना |
  • महिलाओं की आर्थिक स्तिथि में सुधार करना |
  • महिलाओं को उद्यमी बनाना |
  • ग्रामीण महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा देना |
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना |
  • महिला उधमी की आय 1 लाख रूपये प्रति वर्ष करना |
  • महिलाओं को अपने काम से जुडी ट्रेनिंग व सर्टिफिकेट देना |

लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता क्या है ?

  • महिला भारत की नागरिक होनी चाहिये |
  • परिवार की सालाना आय 3 लाख रूपये से कम होनी चाहिये |
  • महिला स्वयं सहायता ग्रुप की सदस्या होनी चाहिये |
  • महिला के पास अपना बिज़नेस होना चाहिये |
  • महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष की होनी चाहिये |
  • महिला के परिवार से कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिये |

लखपति दीदी योजना कितना लाभ मिलता है ?

इस योजना के तहत महिला को अपने व्यवसाय से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाती है | अगर महिला सिलाई का काम करना चाहती है तो उस महिला को सिलाई की ट्रेनिंग दी जाती है |

स्वय सहायता ग्रुप को बिना किसी Collatral / सिक्यूरिटी के 20  लाख रूपये तक का लोन मिल सकता है |

ग्रुप की प्रत्येक महिला को 1 लाख से 5 लाख रूपये तक का लोन मिल सकता है | लोन Repay करने का समय लगभग 5 साल का होता है |

लखपति दीदी योजना से जुडी महिला को “जन धन” बैंक खाते में 5000 रूपये तक की Over Draft क्रेडिट सुविधा दी जाती है |

इस योजना के तहत महिलाओं को फ्री मार्केटिंग की सुविधा दी जाती है

इस योजना के तहत महिलाये अपने उत्पाद को Amazon, Flipcart आदि ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बेच सकती है और सरकार के द्वारा भी मार्केटिग सपोर्ट किया जाता है |

लखपति दीदी योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

  • परिवार की सालाना आय 3 लाख रूपये से कम होनी चाहिये । और आय प्रमाण पत्र भी होना चाहिये |
  • SHG ग्रुप की प्रत्येक महिला के पास Jan-Dhan Account होना चाहिये |
  • महिला का आधार कार्ड होना चाहिये |
  • पैन कार्ड |
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र |
  • जाति प्रमाण पत्र होना चाहिये |
  • बैंक खाता |
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो |
  • मोबाइल नंबर |

लखपति दीदी योजना में आवेदन कैसे करें

लखपति दीदी योजना में आवेदन आप ऑफलाइन ही कर सकते है अभी तक सरकार द्वारा इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने का कोई प्रोसेस नहीं है ।

ऑफलाइन आवेदन प्रोसेस – लखपति दीदी योजना में आवेदन के लिए आपके ब्लॉक या नजदीकी महिला एंव बाल विकास कार्यालय में जाना होगा और उसके बाद आपको लखपति दीदी योजना विभाग में पता करना होगा ।

वहां से आपको फार्म मिलेगा उस फार्म को आप सही से भरकर विभाग में जो भी जरूरी डॉक्यूमेंट मांगे गये है फार्म के साथ जमा करवा दें |

इसके बाद विभाग द्वारा आपके लखपति दीदी योजना का फार्म आगे प्रोसेस किया जायेगा, अगर आप विभाग के नियमनुसार सही हो तो आपका फार्म Approved कर दिया जायेगा , और आपको सूचित भी  कर दिया जायेगा |

लेकिन आपका फार्म विभाग के नियमानुसार नहीं होगा तो आपका फार्म रिजेक्ट भी हो सकता है |

आवेदन प्रोसेस से जुडी जानकारी अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से भी प्राप्त कर सकते हो |

समापन (Completion)

हम उम्मीद करते है की आपको इस लेख से लखपति दीदी योजना के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी | अगर आपको इस से सबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट करे | हम पूरी कोशिश करेंगे आपके comment के जवाब देने की |

इस प्रकार की जानकारी वीडियो फोर्मेंट में देखने के लिए आप हमारा You Tube चैनल Digital Pathshala विजिट कर सकते है | नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें …

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.