How to Make Labour Card Haryana.
क्या आप मजदूरी का काम करते हो और मजदूरी कॉपी बनवाना चाहते हो ? अगर आप हरियाणा राज्य के रहने वाले हो और भवन निर्माण से सबंधित कोई भी काम करते हो, तो आप मजदूर कार्ड / Labour Card बनवा सकते हो | लेबर कापी पर श्रमिकों को सरकार से लाखों रुपयों का लाभ मिलता है |
इस लेख में हम बात करेंगे, श्रम विभाग की मजदूर कॉपी कैसे बनवाये ? और मजदूरों को लेबर कॉपी पर क्या क्या लाभ मिलता है और ये लाभ लेने के लिए क्या करना होगा आवेदन कैसे करे ?
मजदूर कॉपी कौन – कौन बनवा सकता है ?
भवन निर्माण से सबंधित काम करने वाले सभी श्रमिक मजदूर कॉपी बनवा सकते है | जैसे :-
- राज मिस्त्री का काम करने वाला
- मजदूर का काम करने वाला
- पेंटर का काम करने वाला
- बढई का काम करने वाला
- बिजली का काम करने वाला (Ellectrician)
- प्लम्बर का काम करने वाला
हरियाणा भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार योजना के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य : –
योजना का नाम | हरियाणा भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार योजना (लेबर कार्ड योजना) |
Launch By | हरियाणा सरकार |
लाभार्थी | हरियाणा राज्य के श्रमिक |
उदेश्य | सभी श्रमिको को विभिन सरकारी योजनाओ के तहत लाभ प्रदान करना |
योजना श्रेणी | सरकारी योजना |
अधिकारिक वेबसाइट | www.hrylabour.gov.in |
इस लेख में आगे आप जानोगे :-
- हरियाणा मजदूर कॉपी का उदेश्य क्या है ?
- मजदूर कॉपी बनाने के लिए पात्रता क्या है ?
- मजदूर कॉपी आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज क्या है ?
- मजदूर कॉपी पर कितनी योजनाओ में लाभ मिलता है ?
- हरियाणा मजदूर कॉपी ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
सरकार का मजदूर कॉपी बनाने का उदेश्य क्या है ?
हरियाणा सरकार का उदेश्य हिरयाणा के श्रमिको को पूरी तरह से आत्म निर्भर बनाना है | इस योजना के तहत सरकार द्वारा सभी श्रमिको के लिए विभिन प्रकार की कल्याणकारी योजनाये चलायी जाती है | जिनके तहत लाभ प्राप्त करके श्रमिक अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकते है | श्रमिक अपनी पात्रता के अनुसार योजना में आवेदन कर सकते है और आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते है |
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना , फ्री प्लॉट 2024
मजदूर कॉपी बनाने के लिए पात्रता क्या है ?
हरियाणा मजदूर कॉपी बनाने के लिए कुछ नियम / शर्ते व कुछ जरुरी पात्रता है जिसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए |
- श्रमिक हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- श्रमिक का परिवार पहचान पत्र (PPP) बना होना चाहिए और PPP आईडी में व्यवसाय के कालम में Construction Worker दर्ज होना चाहिए |
- आवेदक भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार होना चाहिए |
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए |
मजदूरकॉपीआवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज क्या है ?
हरियाणा श्रमिको के लिए मजदूरी कॉपी बनवाने के लिए निम्न दस्तावेज जरुरी है :-
- परिवार पहचान पत्र होना चाहिए |
- परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड |
- वोटर कार्ड / पेन कार्ड / जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
मजदूर कॉपी पर कितनी योजनाओ में लाभ मिलता है ?
हरियाणा राज्य में मजदूर कॉपी पर सरकार द्वारा लगभग 35 योजनाये चालाई जाती है | अगर आपका लेबर कार्ड / मजदूर कॉपी बनी हुयी है तो आपको इन योजनाओ के बारे में जानकारी होनी चाहिये ताकि आप सभी सरकारी योजनाओ का लाभ ले सके | मजदूर कॉपी पर चलायी जाने वाली योजनाये निम्न है : –
योजना का नाम | योजना के तहत लाभ |
कन्यादान व शादी सहायता योजना | 1,01000 /- |
शिक्षा के लिए वितीय सहायता | 8,000 से 20,000 /- |
मेधावी छात्रवर्ती योजना | 21,000 से 51,000 /- |
प्रोफेसनल / टेकनिकल कोर्स के लिए वित्तीय सहायता | 20,000 /- |
विधवा पेंशन योजना | 3000 /- |
व्यवसायिक / तकनीकी संस्थानों में होस्टल सुविधा वित्तीय सहायता | 20,000 /- |
औजार खरीद हेतु सहायता | 8,000 /- |
साईकिल खरीद सहायता | 4,500 /- |
मुख्यमत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना | 5,100 /- |
मातृत्व योजना | 36,000 /- |
पितृत्व योजना | 21,000 /- |
सिलाई मशीन योजना | 4,500 /- |
बचो की शादी पर वित्तीय सहायता (सुपुत्र) | 21,000 /- |
इलेक्ट्रिक्ट स्कूटी योजना | 50,000 /- |
मुफ्त भ्रमण योजना | 10,000/- |
अक्षम बच्चो को वित्तीय सहायता | 3,000 /- मासिक पेंशन |
अपंगता पेंशन | 3,000 /- मासिक पेंशन |
अपंगता सहायता | 1,50,000 से 3 लाख |
घातक बीमारी के ईलाज के लिए वित्तीय सहायता | 1 लाख |
मकान की खरीद / निर्माण हेतु ब्याज मुक्त ऋण | 2 लाख |
पेंशन योजना | 3,500 /- |
मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना | 5 लाख |
मृत्यु सहायता | 2 लाख |
दाह संस्कार हेतु आर्थिक योजना | 15,000 /- |
इस प्रकार से कई सरकारी योजनाये है जिनके तहत आवेदन करके आप सरकार से लाखों रुपयों का लाभ ले सकते हो | याहां पर मेने मुख्य बड़ी योजनाओ के बारे में बताया है | इसकी और विस्तृत जानकारी के लिए आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट www.hrylabour.gov.in विजिट कर सकते हो |
हरियाणामजदूरकॉपीऑनलाइनआवेदनकैसेकरें ?
अगर आप पात्र व्यक्ति हो, जैसे मेने ऊपर पात्रता की कुछ शर्ते बताई है | वे सभी शर्ते / पात्रता पूरी करते हो तो आप ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से अपना मजदूर कार्ड / लेबर कॉपी बनवा सकते हो |
लेबर कॉपी के लिए CSC के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा | आप सभी जरुरी दस्तावेज लेकर अपने नजदीकी CSC सेंटर जाये और वहां से ऑनलाइन आवेदन करे | ऑनलाइन आवेदन के लिए आपके पास पिछले 1 साल में कम से कम 90 दिनों का काम का ब्यौरा होना चाहिये जिसे Workslip कहते है | Workslip सबंधित विभागीय अधिकारी से सत्यापन करवाना होगा | ऑनलाइन आवेदन करते समय यह Workslip साथ सलंग्न करना होगा |
ऑनलाइन आवेदन के बाद आपका आवेदन का विभाग द्वारा सत्यापन किया जायेगा | अगर आप पात्र व्यक्ति होंगे तो आपका लेबर कार्ड बना दिया जायेगा | लेबर कार्ड आवेदन Approved होने के बाद आप अपना कार्ड www.hrylabour.gov.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हो | लेबर कार्ड बन जाने के 1 साल बाद आप सरकारी योजनाओ के लिए आवेदन कर सकते हो और सरकारी योजनाओ में लाखो रुपयों के लाभ ले सकते हो |
समापन / Completion
श्रमिको के लिए एक बहुत ही जरुरी और लाभ देने वाला दस्तावेज है | अगर आप असंगठित क्षेत्र के श्रमिक हो और भवन निर्माण से सबंधित कोई काम करते हो तो मजदूर कार्ड जरुर बनवाये और इसका लाभ ले | अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें Comment में लिखें | हम जवाब देने की पूरी कोशिस करेंगे |
अगर आप इस तरह की जानकारी विडियो फोर्मेट में देखना चाहते हो तो आप हमारा You Tube चैनल Digital Pathshala विजिट करें | नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें ….
Dukaan karna hai